फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: नगाड़खाना में गैस चूल्हे की आग से घर का सामान जलकर खाक, दो युवक झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Updated Sun, 20 Jul 2025 02:44 PM IST

जिला मुख्यालय स्थित नगाड़खाना दरवाजा के नीचे इलाके में खाना बनाते समय गैस चूल्हे से अचानक आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त घर में चार लोग मौजूद थे। आग लगने से करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में दो युवक झुलस गए हैं।

सिविल डिफेंस प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नगाड़खाना दरवाजे के नीचे स्थित क्षेत्र में रहने वाले मकसूद की पत्नी सायमा गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर की नली और चूल्हे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत सिविल डिफेंस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल डिफेंस प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब 15 मिनट चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सिविल डिफेंस टीम में अजीत सिंह, फरमान खान, अखलाक खान और जयदेव माली शामिल रहे। वहीं, फायर ब्रिगेड से राज रयाना, शालू गुर्जर और रवीना मीना ने आग बुझाने में सहयोग किया।

सिविल डिफेंस इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर टीम के सदस्य राज ने साहस दिखाते हुए आग बुझाई। हादसे के वक्त घर में मौजूद दो युवक आग में झुलस गए, जिन्हें तुरंत राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। मदीना मस्जिद के पास ढोलीखार में भी एक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से दो युवक झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे युवकों के नाम अफसर पुत्र महमूद (उम्र 35 वर्ष) और आमिर पुत्र महमूद (उम्र 30 वर्ष) बताए गए हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें