फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: जिला स्पेशल टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Updated Mon, 24 Feb 2025 10:37 PM IST

करौली जिला स्पेशल पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी कमल सिंह निवासी चिलाचोंद है। आरोपी को पुलिस ने कोंडर मोड से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक नशे के कारोबार के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जिला स्पेशल टीम प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के तहत जिला स्पेशल पुलिस टीम ने दो महीने से फरार 10 हजार रुपये के इनामी कमल सिंह पुत्र बच्चू सिंह मीणा निवासी चिला चोंद थाना आंगई जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी ने बताया कि आरोपी के तीन-चार दिन से कोंडर मोड के आसपास पहुंचने की सूचना मिल रही थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीएसटी प्रभारी देवेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेरा देकर पकड़ लिया और पहचान के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 7 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल रन्नो सिंह और रवि कुमार की विशेष भूमिका रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें