फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: भाजपा संगठन पर्व के चुनाव प्रभारी करौली दौरे पर रहे, दिल्ली में जीत का आतिशबाजी कर मनाया जश्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Updated Sun, 09 Feb 2025 08:29 AM IST

भाजपा संगठन पर्व के चुनाव प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय शनिवार को करौली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के सभी मंडल पदाधिकारियों से चर्चा कर मंडलों के अध्यक्षों के नामों की जानकारी ली। इस दौरान संगठन पर्व के चुनाव प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुरानी कलेक्ट्री सर्किल पर दिल्ली में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया और आतिशबाजी की।

भाजपा संगठन पर्व के चुनाव प्रभारी ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व एवं वर्तमान जिला अध्यक्षों, जिले के सभी पूर्व एवं वर्तमान मंडल स्तर के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक कर चर्चा की। हेमंत विजयवर्गीय ने बताया कि मंडलों के अध्यक्षों के बारे में सभी से अलग-अलग चर्चा की जा रही है, जिनके नामों का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा।

इस दौरान भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत विजयवर्गीय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार सैनी के नेतृत्व में पुरानी कलेक्ट्री सर्किल पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत को लेकर जश्न मनाया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, उस पर आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की बात कही।

इस दौरान जिला संगठन पर्व के सह प्रभारी प्रहलाद सिंहल, महेंद्र मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, कैलाश चंद्र शर्मा, रमेश राजोरिया, भोरू सिंह जादौन, लोकसभा प्रत्याशी इंदू जाटव, विधानसभा टोडाभीम प्रत्याशी रामनिवास मीणा, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला, गजेंद्र सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, सुरेश शुक्ला, जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री, जिला आईटी संयोजक योगेंद्र सिंघल, योगेश शर्मा, विद्या देवी वैष्णव, आशुतोष तिवारी, हिंडौन से नेता प्रतिपक्ष दिनेश सैनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री भूपेंद्र गुर्जर, गिर्राज मित्तल, दिलीप गुप्ता, सुनील शर्मा, भूरा रीज बास, उधम सिंह, सत्येंद्र चौधरी, गोपाल लांगरा, मुकेश काका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें