फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: मॉक-ड्रिल और ब्लैक आउट अभ्यास के लिए पूरी तरह मुस्तैद प्रशासन, चार बजे गूंजेगा सायरन

Wed, 07 May 2025 04:06 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आज शाम मॉक ड्रिल और रात्रि में ब्लैक आउट अभ्यास किया जाएगा। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि मॉक-ड्रिल का आयोजन शाम 4 बजे किया जाएगा, जबकि ब्लैक आउट अभ्यास रात 10:00 से 10:15 बजे तक चलेगा।

कलेक्टर सक्सेना ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र और आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सजग, प्रशिक्षित और मानसिक रूप से तैयार करना है। मॉक-ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के रूप में सायरन बजाए जाएंगे, जिससे नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों को आत्मसुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। यह संपूर्ण प्रक्रिया सिविल डिफेंस ड्रिल का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: Kota News : शहर में 11 जगह पर बजेंगे सायरन, प्रशासन की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान

रात्रि ब्लैक आउट अभ्यास के दौरान जैसे ही सायरन बजेगा या मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलेगी, नागरिकों को अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों तथा सड़कों पर चल रहे वाहनों की सभी रोशनी बंद करनी होगी। वाहन को साइड में खड़ा कर एलईडी व अन्य प्रकाश उपकरण बंद रखना अनिवार्य होगा। हालांकि एसी, फ्रिज, कूलर जैसे उपकरण चालू रह सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभ्यास में पूर्ण सहयोग करें और किसी भी प्रकार की घबराहट न दिखाएं, क्योंकि यह सिर्फ एक पूर्वाभ्यास है, वास्तविक आपात स्थिति नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें