भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कैलाश बिश्नोई सोमवार को करौली पहुंचे। एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आईजी ने जिले की कानून व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
पढ़ें; जालौर में ट्रैक्टर चालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; क्षत-विक्षत मिला था शव
आईजी बिश्नोई कैला माता मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें प्रसाद और चुनरी भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ शारदीय नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने अपराध नियंत्रण और जिले में चल रही विभिन्न पुलिस गतिविधियों की जानकारी भी ली।