फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: 'राइजिंग राजस्थान के तहत बड़ा निवेश प्रदेश को मिला’, कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Sat, 07 Dec 2024 02:24 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में राइजिंग राजस्थान के तहत बड़ा निवेश प्रदेश को मिला है। राजस्थान में कोई भी सरकार रही हो, लेकिन इतना बड़ा निवेश पहले कभी नहीं मिला। अभी तक 20 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं।  पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह आंकड़ा 25 लाख करोड़ तक जाएगा। प्रदेश में ना सिर्फ इससे निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

पंचायती राज चुनाव को लेकर भी  मंत्री दिलावर ने जानकारी दी। उन्होंने  कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल में जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि   चुनाव कब और किस तरह करवाए जाएंगे ? शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग में रोजगार को लेकर कहा कि विभाग में एक लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा, इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में चार लाख रोजगार की घोषणा की है।इसमें डेढ़ से 2 लाख भर्तियां शिक्षा विभाग में की जाएगी।

पीटीआई परीक्षा को लेकर मंत्री दिलावर ने कहा कि इस पर हमारी सरकार सख्त है और जल्द ही कार्रवाई करेगी। धर्मांतरण के बिल को लेकर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का में धन्यवाद करता हूं कि इस तरह का बिल लेकर आए।  इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति मंत्रिमंडल में मिल चुकी है। अब सदन में इसकी चर्चा की जाएगी बिल पारित सदन में किया जाएगा। सहमति से धर्म परिवर्तन करने के लिए जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून है, दोनों को जिला कलेक्टर को एक माह पूर्व अर्जी देनी होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें