फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: महिला बनकर पुलिस को चकमा देता रहा हिस्ट्रीशीटर, 4 महीने बाद जोधपुर पुलिस ने दबोचा

Thu, 19 Jun 2025 08:23 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर में पुलिस को 4 महीने से चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लगातार फरारी में था और जब भी पुलिस उसे पकड़ने उसके घर जाती, तो वह महिला के भेष में साड़ी, ब्लाउज, मंगलसूत्र और घूंघट डालकर बैठा रहता। पुलिस को इशारे से बता देता कि दयाशंकर घर पर नहीं है, और पुलिस हर बार खाली हाथ लौट जाती।

महिला जैसी दिखने के लिए हाथों की वैक्सिंग भी करवाई
दयाशंकर ने पुलिस को धोखा देने के लिए महिला जैसी शक्ल-सूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने साड़ी, ब्लाउज, मंगलसूत्र पहनने के साथ-साथ हाथों की वैक्सिंग भी करवाई ताकि शक न हो। लेकिन मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतर्कता से आखिरकार उसका नकली रूप बेनकाब हो गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को जब पक्की सूचना मिली कि दयाशंकर महिला बनकर ही घर में छिपा है, तब सदर कोतवाली थाना पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और योजना बनाकर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के समय भी वह महिला के वेश में ही था।

यह भी पढ़ें: साजिश रचकर प्रेमी से दबवाया पति का गला, पिता को मरते हुए देखता रहा मासूम; उसी ने खोला राज

कई आपराधिक मामलों में वांछित है दयाशंकर
दयाशंकर पर मारपीट, हमले और अन्य संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले उस पर एक व्यक्ति के सिर पर कांच की बोतल से हमला करने का आरोप भी लगा था, जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसी मामले में पुलिस 4 मार्च से उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता
सदर कोतवाली थाना पुलिस की लगातार कोशिशों और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते चार महीने से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें