फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सरकार की कार्यशैली से बौखलाए हुए हैं डोटासरा- जोधपुर में बोले उपमुख्यमंत्री बैरवा

Wed, 11 Jun 2025 01:25 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की जमकर सराहना की।

उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदीजी की दूरदर्शिता, निर्णय क्षमता और राष्ट्रीय नेतृत्व ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने तीन तलाक, राम मंदिर और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए इन्हें ऐतिहासिक कदम बताया।

ये भी पढ़ें: Barmer News: पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ बदमाशों ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने कहा कि आज भारत आर्थिक रूप से विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह प्रधानमंत्री की रणनीतिक सोच और प्रभावी नेतृत्व का ही परिणाम है। उन्होंने योग के महत्व पर भी बल देते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है और हमें इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और दुनिया को एक सशक्त संदेश दें।

डोटासरा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन की सरकार जिस तरीके से विकास के कार्य कर रही है, उससे डोटासरा बौखलाए हुए हैं। उनके पास न तो कोई विजन है, न ही कोई ठोस काम। वे केवल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संस्कारवान और राष्ट्र निर्माण में समर्पित पार्टी है, जिसकी नीतियां राष्ट्रहित में होती हैं और जनता लगातार भाजपा पर विश्वास जता रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें