फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: नौ दिन के प्रवास पर जोधपुर पहुंचे मोहन भागवत, आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में भाग लेंगे

Mon, 01 Sep 2025 04:36 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार दोपहर फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वे यहां 5 से 7 सितंबर तक लालसागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में होने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे और 9 सितंबर की सुबह तक जोधपुर प्रवास करेंगे।

बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सहित संघ से प्रेरित 32 संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें राष्ट्र सेविका समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती और भारतीय मजदूर संघ जैसे संगठन भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: नकली शराब फैक्ट्री मामले में युकां नेता पद से निष्कासित, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

हर वर्ष होने वाली यह बैठक पिछले साल पालक्काड़ (केरल) में हुई थी। इसमें संगठनों के कार्य, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन- राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियां और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जोधपुर पुलिस ने सोमवार सुबह से ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें