फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सतीश पूनिया बोले- पहले एक परिवार और एक पार्टी का महिमामंडन किया जाता था, अब बदलाव हो रहा

Thu, 10 Jul 2025 06:56 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

भाजपा नेता सतीश पूनिया गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। गुरु पूजन के अवसर पर उन्होंने संघ, धर्म, राजनीति और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर बयान दिए। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और उनके लिए भगवा ध्वज ही गुरु है। उन्होंने भगवान शंकर को अपना आध्यात्मिक गुरु बताया। साथ ही उन्होंने राजनीतिक जीवन में जिन-जिन व्यक्तियों से सीखा उन्हें भी अपना गुरु बताया। 

ये भी पढ़ें: अमित शाह 17 को जयपुर में, सहकार सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, नेताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा भी संभव

बिहार के संदर्भ में सतीश पूनिया ने कहा कि जो राज्य कभी जातिवाद की प्रयोगशाला माना जाता था, वह अब विकास की प्रयोगशाला बन गया है। भाजपा सरकार ने आवास, अन्न, मुद्रा, आयुष्मान जैसी योजनाओं को जमीन पर उतारकर आम जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाया है। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, जिससे लगता है कि उसे हार का डर पहले से ही सताने लगता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संस्था पर सवाल उठाना मूर्खता है।

ये भी पढ़ें: देश का पहला बालिका सैन्य विद्यालय जयमलसर में खुलेगा, 108 करोड़ की जमीन-भवन दान; कल आएंगे मंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'संविधान खतरे में है' वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है। कांग्रेस अब सिर्फ बयानों के सहारे ज़िंदा रहने की कोशिश कर रही है। वहीं, राजस्थान में पाठ्यक्रम परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि पहले महापुरुषों को दरकिनार कर एक परिवार और एक पार्टी का महिमामंडन किया जाता था। अब बदलाव हो रहा है, लेकिन यह एक दिन में नहीं होता। इसके लिए गहन शोध और व्यापक तैयारी की आवश्यकता होती है। राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान हुए पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। कहा कि जांच प्रक्रिया जारी है और आने वाले समय में सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें