फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Crime: प्रेमी करता था पत्नी से मोबाइल पर बात...गुस्साए पति ने काटा डाली नाक; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 01:37 PM IST

जोधपुर के बोरानाडा इलाके के पेप्सी फैक्टरी के बाहर पति ने पत्नी के प्रेमी पर हमला कर घायल कर दिया और उसके कान काट दिए। प्रेमी का जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल प्रेमी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति प्रेम सुख अपने साथियों के साथ बोरानाडा इलाके में पहुंचा, जहां रमेश अपनी ट्रक लेकर आया था। रमेश बोरानाडा इलाके में अपनी ट्रक खाली करने पहुंचा। जिसके बाद प्रेम सुख ने रमेश के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पहले लोहे के पाइप से मारपीट की गई और फिर फायर किया गया और उसके बाद रमेश के दोनों कान काट दिए। उसके बाद गंभीर हालत में रमेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रमेश की थी मोबाइल की दुकान बाद में चलाने लगा ट्रक
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि रमेश की उसके गांव लाम्बा में मोबाइल की दुकान थी और वहीं उसकी जान पहचान प्रेम सुखी की पत्नी से हुई। जब वह मोबाइल लेने पहुंची उसके बाद कई बार प्रेम सुख ने रमेश को मना भी किया, लेकिन रमेश नहीं माना। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। रमेश के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं डीसीपी पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

पढ़ें: महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बनाए जा रहे कानून’ केंद्र सरकार पर बिफरे पूर्व CM गहलोत    

गांव में पास-पास ही है मकान
जानकारी में सामने आया है कि प्रेम सुख और रमेश का मकान गांव में पास-पास ही है। जिसके चलते रमेश की दुकान से जब प्रेम सुख की पत्नी ने मोबाइल खरीदा तब से दोनों की जान पहचान हो गई और उसके बाद बात आगे बढ़ी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें