फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: चंवरा में दो मंजिला दुकान ढही, समय रहते बाहर निकले लोग, कैमरे में कैद हुई घटना

Sun, 01 Sep 2024 02:22 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

चंवरा के चौफुलया में चंवरा सड़क पर करीब 25 साल पहले बनाई गई दो मंजिला दुकान ढह गई। गनीमत रही कि समय रहते दुकान में बैठे लोग आवाज सुनकर बाहर निकल गए, जिससे किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार चौफुलिया में सुमेर गुर्जर ताल बुरका ने 25 साल पहले दो मंजिला दुकान बनाई थी, जिससे मनोहर लाल सैनी नेवरी ने किराए पर लेकर इलेक्ट्रॉनिक कि दुकान कर रखी थी। दुकान के पास ही बराबर में शीशराम सैनी पौख ने जमीन खरीद कर बेसमेंट खोदकर शनिवार को ही काम चालू किया था। बेसमेंट की खुदाई के बाद चार पांच मजदूर व मिस्त्री बेसमेंट में काम कर रहे थे। सायं 4 बजे करीब दो मंजिला दुकान भर भरा कर बेसमेंट 10 फीट के खड्डे में गिर गई। उसी वक्त दुकान में तीन-चार ग्राहक बैठे थे आवाज आने पर सभी बाहर आ गए। बेसमेंट में काम करने वाले मजदूर बाहर ही चाय पी रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान गिरने की आवाज सुनकर चारों तरफ से दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ हो गई। इसके चलते घंटा भर जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। घटना की जानकारी मिलते ही चंवरा पुलिस चौकी के इंचार्ज जीवणराम, विकास जैफ, कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उसके बाद ग्रामीणों को हटाकर जाम रास्ते को खुलवाया गया।

समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री से मांग की है कि दुकानदार और दुकान मालिक का इसमें कोई कसूर नहीं है। कुदरती इस हादसे से दुकानदार और मालिक लाखों रुपये के बोझ तले आ गए हैं। ऐसे में सरकार को इसकी रिपोर्ट बनाकर आगे भेजनी चाहिए। पुलिस ने लोगों को समझाया। उसके बाद विरोध करने वाले लोग माने। इस मौके पर जगदीश शर्मा पटवारी, जेपी खटाना, नरेश कुमावत, शीशराम रावत, बंटी सेन, गोमा गुजर, लीलाराम खटाना, बंटी सैनी, आनंद सिघानिया, हरि सिंह, विक्रम, भविष्य, बाबूलाल धाभाई, राजेंद्र, रामपाल, राजकुमार सैनी, हेमराज दोराता सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें