फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: लगातार बढ़ती बोतल बम की घटनाओं से बढ़ी चिंताएं, बदमाशों ने स्कूल को जलाने की कि कोशिश; वीडियो

Fri, 06 Feb 2026 08:39 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में बोतल बम अटैक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले दिनों जहां एक मोटर गैराज में बदमाशों ने बोतल बम फेंके थे। वहीं इस बार बदमाशों ने एक स्कूल में बोतल बम फेंककर आग लगाने की कोशिश की लेकिन आग अपने आप ही बुझ गई, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। अब स्कूल संचालक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में हम देख सकते हैं कि दो लड़के एक बाइक पर आते हैं। इनमें से एक लड़का बाइक से नीचे उतरकर पहले तो दो बोतलों में ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें स्कूल के अंदर फेंकता है और फिर एक बोतल बम में आग लगाकर उसे स्कूल में डाल देता है और नीचे भी कोई ज्वलनशील पदार्थ डालता है। इससे आग लगना शुरू हो जाती है। कुछ देर बाद ही युवक अपने साथी के साथ वहां से फरार हो जाता है।

हालांकि, थोड़ी देर बाद आग अपने आप ही बुझ जाती है। सुबह स्कूल संचालक सज्जन शर्मा रोजाना की तरह स्कूल आते हैं तो वह देखते हैं कि स्कूल का फर्श पूरी तरह से काला हो रखा है। इसके बाद जब वह सीसीटीवी फुटेज देखते हैं तब पता चलता है कि रात में दो बदमाशों ने इस तरह स्कूल में आकर आग लगाई।

ये भी पढ़ें- RBSE News: आरबीएसई 12वीं परीक्षा समय-सारणी में बदलाव, कंप्यूटर विज्ञान व चित्रकला के पेपर में हुआ परिवर्तन

इसके बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सामने आया कि दोनों बदमाश मुख्य सड़क की बजाय गलियों से होकर स्कूल की तरफ आए और बाद में गलियों से ही फरार हो गए। फिलहाल अब फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 29 नवंबर की रात को भी शहर में इसी तरह की घटना हुई थी। जब बदमाशों ने बोतल बम फेंक कर एक मोटर गैरेज में आग लगा दी थी जिससे भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें