फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News : देई माई के चढ़ावे पर बदमाशों की नजर, गिनती के दौरान लूट की कोशिश, मंदिर पर पत्थर फेंके

Tue, 12 Aug 2025 06:30 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूंझुनू

जिले के कुठानिया स्थित देई माई मंदिर में जयपुर से आए देवस्थान विभाग के कर्मचारी रवि गुर्जर व दलीप तिवारी की मौजूदगी में छह माह के चढ़ावे की गिनती हो रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की बोलेरो और एक हरियाणा नंबर की बोलेरो में सवार दर्जनभर युवक मंदिर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मंदिर का गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: Nagaur News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 92 लाख रुपये की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाटी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इस संबंध में सूचना दी, जिस पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही बदमाश पत्थर फेंकते हुए तातीजा की तरफ भाग निकले। रास्ते में उन्होंने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर बाइक छीनने की कोशिश भी की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि जिले में आए दिन लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बदमाशों के आगे प्रशासन पूरी तरह से नाकाम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें