फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: मंडावा की गोयनका हवेली में जर्मन पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला, करीब एक दर्जन घायल

Thu, 12 Feb 2026 10:05 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में फतेहपुर रोड स्थित ऐतिहासिक गोयनका हवेली में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब भ्रमण के लिए पहुंचे जर्मनी के पर्यटक दल पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब एक दर्जन विदेशी पर्यटक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जर्मनी से आया 20 सदस्यीय पर्यटक दल मंडावा की प्रसिद्ध हवेलियों का भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान गोयनका हवेली परिसर में मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और सैलानियों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई। मधुमक्खियों के डंक से करीब एक दर्जन पर्यटक प्रभावित हुए। कुछ पर्यटकों को अधिक डंक लगने के कारण सूजन और तेज दर्द की शिकायत हुई। स्थानीय लोगों और गाइड की तत्परता से घायलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौके पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई तथा जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

पढ़ें- बूंदी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से तीन मासूमों की मौत, पिता गंभीर घायल; ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हवेली परिसर में पहले से मधुमक्खियों का छत्ता मौजूद था और संभवतः किसी कारणवश मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें