फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: आठ लाख के नकली तंबाकू उत्पादों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कॉपीराइट ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला

Fri, 04 Apr 2025 10:56 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जिले की सायला पुलिस ने नकली तंबाकू उत्पादों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाख रुपये मूल्य के नकली जर्दा, पान मसाला और सिगरेट जब्त कर आरोपी भंवरसिंह राजपुरोहित (41) को उसके वाहन समेत गिरफ्तार किया है।

डीएस ग्रुप के सीनियर मैनेजर विनय कुमार की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी नकली तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए सायला और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने नर्सरी रोड, बागरियों का वास, सायला में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: पति के बिना मुश्किल से बीते आठ घंटे, फिर पत्नी ने भी छोड़ा शरीर, एक चिता में हुआ अंतिम संस्कार

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नामी ब्रांड के विभिन्न नकली तंबाकू उत्पाद बड़ी मात्रा में बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर डीएस ग्रुप के अधिकारियों को बुलाकर इन उत्पादों की जांच करवाई, जिसमें पुष्टि हुई कि ये सभी नकली थे और कॉपीराइट ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर बेचे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नकली उत्पादों की तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें