फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaore: 15 लाख की 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; बाइक भी की जब्त

Sat, 22 Mar 2025 07:51 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन भौकाल' के तहत सांचौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम अवैध स्मैक (मार्फिन) जब्त की है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया तस्कर
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनु व सहायक पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण गोपीनाथ के पर्यवेक्षण में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाडेचा-सांचौर मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अभियुक्त जयराम (25) पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई, निवासी गोमी, थाना चितलवाना, जिला जालौर को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल (TN-04-AQ-5218) के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें