फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: आहोर में जवाई चौथी पाण को लेकर खूनी संघर्ष, फावड़े से हमला; मां-बेटी सहित तीन घायल

Wed, 04 Feb 2026 10:30 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के मालपुरा सरहद इलाके में जवाई चौथी पाण की सिंचाई को लेकर उपजा विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। दो परिवारों के बीच हुए इस संघर्ष में फावड़े से हमला किया गया, जिसमें एक विधवा महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपुरा निवासी विधवा शांति देवी और उनकी पुत्री मंजू मीना (निवासी बिठूड़ा) खेत में सिंचाई को लेकर हुए विवाद के दौरान हमले का शिकार हो गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

पढे़ं: बीकानेर में खेजड़ी बचाने की जंग, संत समाज आमरण अनशन पर; सरकार को दिया अल्टीमेटम सूचना मिलते ही गुड़ा बालोतान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले तखतगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सुमेरपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मां-बेटी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष से ओमाराम के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। उसे भी उपचार के लिए सुमेरपुर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनाव बना रहा। घटना की सूचना पर आहोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हेड कॉन्स्टेबल रामेश्वर लाल बिश्नोई ने बताया कि जवाई चौथी पाण की सिंचाई को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें कुल तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सिंचाई को लेकर बढ़ते विवादों और प्रशासनिक निगरानी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें