फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वाला युवक हिरासत में, पुलिस ने सावधान रहने की अपील की

Sat, 10 May 2025 01:01 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जिले में भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में सख्त कार्रवाई करते हुए भीनमाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर भीनमाल के संबंध में एक भ्रामक पोस्ट वायरल की थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी विक्रम चौधरी निवासी नवापुरा को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भारत-पाक तनाव के बीच 5 बॉर्डर जिले स्पेशल वॉच जोन घोषित, राज्य सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

पुलिस के अनुसार एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की, जिसमें फेसबुक पर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर की गई पोस्ट पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक पाई गई। जांच के बाद वायरलकर्ता विकम चौधरी को बीएनएसएस 2023 की धारा 126 व 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहें न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई किसी भी प्रकार की भ्रामक सामग्री पोस्ट करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें