फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: जालौर में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, आपसी झगड़े में लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Updated Sun, 16 Mar 2025 10:58 PM IST

जालौर जिले के आहोर पुलिस ने पिता की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी पर धुलण्डी के दिन आपसी झगड़े के दौरान पिता के ऊपर लाठी से वार हत्या करने के आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार धुलंडी के अवसर पर आपसी झगड़े के दौरान लाठी से वार कर हत्या करने के आरोप में मृतक के पुत्र आरोपी नितेश कुमार पुत्र अशोक कुमार जाति प्रजापत निवासी आहोर को पुलिस टीम ने घटना के बाद सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्राची बगदाराम पुत्र वर्धाराम प्रजापत निवासी मादड़ी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वहीं मृतक अशोक कुमार पुत्र हीरालाल जाति प्रजापत उम्र 56 वर्ष निवासी जालौर हाल आहोर के शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। मामले में प्रारंभिक जांच एवं अनुसंधान में पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद किया गया। फ़िलहाल आरोपी से पुलिस की कड़ी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें- एडवोकेट की कार को टक्कर मार गले से सोने की चेन तोड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार 14 मार्च को शाम 4:00 बजे सूचना मिली कि आहोर कस्बे के नेहरू कॉलोनी स्थित गौशाला रोड पर आपसी झगड़े में पुत्र ने पिता पर लाठी से हमला करने की सूचना मिली। जिस पर थाना अधिकारी राम प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जाच शुरू की। पुलिस ने मामले में पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सुपुर्द कर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना अधिकारी राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच अनुसंधान के बाद आरोपी नितेश कुमार पुत्र अशोक कुमार प्रजापत निवासी आहोर को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद किया गया। फिलहाल मामले में आरोपी से पूछताछ जांच अनुसंधान जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें