फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: मौत के मुंह से लौटे यात्री, तूरा नदी में बहकर किनारे अटकी बस, बाल-बाल बचे सभी सवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Updated Tue, 16 Sep 2025 08:58 AM IST

जिले के सायला उपखंड क्षेत्र में सोमवार शाम तूरा नदी की रपट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुंधा माता से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस तेज प्रवाह के कारण रपट से फिसलकर नदी में बह गई और कुछ दूरी पर जाकर किनारे पर अटक गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार यह बस सुंधा माता से भीनमाल होते हुए सायला की ओर लौट रही थी और इसमें सात से आठ यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद चालक ने बस को रपट से निकालने का प्रयास किया, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में जा गिरी। तेज बहाव के कारण कुछ दूरी तक बस बह गई, लेकिन किनारे पर अटकने से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: Seven Wonders Demolition: अजमेर में चौथे दिन जमींदोज हुआ एफिल टावर, ताजमहल पर चल रहे छैनी और हथौड़े

बस नदी में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल नदी की ओर दौड़े और साहस दिखाते हुए सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि बस नदी के बीचों-बीच फंस जाती या और अधिक बहाव में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं स्थानीय लोगों ने चालक की लापरवाही को इस घटना का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे समय में रपट पर यातायात रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है, वहीं यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें