फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: जालोर में चलती कार में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

Sun, 06 Jul 2025 05:07 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जालौर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सायला उपखंड क्षेत्र में जीवाना-बाड़मेर हाईवे पर चलती क्रेटा कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। गनीमत रही कि कार सवारों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

जाननकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे जो जालोर से जीवाणा की तरफ जा रहे थे। घटना जीवाणा गांव के पास हुई, जहां कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में बैठे यात्रियों ने आग लगने के शुरुआती संकेत मिलते ही तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद आस पास में ढाणियों से पानी और नजदीकी पेट्रोल पम्प से अग्निशमन यंत्रों को लाकर उनके के मध्यम से आग पर काबू पाया, गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो किसानों की मौत, सेना अधिकारी का परिवार बाल-बाल बचा

सूचना मिलते ही एसआई महिपालसिंह एएसआई अर्जुनसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे के कारण हाईवे पर लम्बा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें