फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: दिशा समिति की बैठक में सांसद ने अधिकारियों को लगाई फटकार, ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

Tue, 24 Dec 2024 09:17 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जालौर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद लुंबाराम चौधरी ने जल जीवन मिशन और अन्य विकास योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अधूरी योजनाएं और ठेकेदारों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सांसद चौधरी ने स्पष्ट किया कि समय पर काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों को तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसे अधिकारियों की मिलीभगत माना जाएगा। काम नहीं करने वाले किसी भी ठेकेदार को हटाया जाए, चाहे किसी की सिफारिश क्यों न हो।

नर्मदा पानी की समस्या पर सवाल

बैठक के दौरान सांचौर क्षेत्र में नर्मदा योजना का मुद्दा भी उठा। सांसद ने सवाल किया कि नर्मदा का पानी नदी में बह रहा है लेकिन लोगों को पीने के लिए उपलब्ध क्यों नहीं हो रहा। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान निकालने और पाइप लाइनों की समस्या को हल करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला प्रमुख राजेश राणा, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद ने कहा कि जनता की सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्यों को समय पर पूरा करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें