फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: चौहटन में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Updated Thu, 17 Apr 2025 06:24 PM IST

चौहटन थाना क्षेत्र में स्थित लाइट माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।चौहटन वृताधिकारी जीवनलाल खत्री ने बताया कि प्रार्थी सुरेश कुमार गर्ग ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने कंपनी के लॉकर से 19,99,848 रुपये की नकदी चोरी कर ली है।

सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।

पढ़ें: सिरोही पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- 'मन को शांत करने का रास्ता दिखा रहा ब्रह्माकुमारी संस्थान'

जांच के दौरान यह सामने आया कि चोरी गई राशि लोन की रकम थी, जिसे शाखा के लॉकर में रखा गया था। इस लॉकर की दो चाबियां थीं, एक शाखा प्रबंधक और दूसरी ऑपरेशन मैनेजर के पास। पुलिस ने शक के आधार पर कंपनी कर्मचारियों से गहन पूछताछ की, जिसमें ऑपरेशन मैनेजर दिनेश कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर दिनेश कुमार ने जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि उसने यह चोरी की वारदात अपने साथी कानाराम के साथ मिलकर अंजाम दी। दोनों ने करीब दो महीने पहले ही इस साजिश की योजना बनाई थी। शाखा के सीसीटीवी कैमरे खराब होने का फायदा उठाकर उन्होंने मंगलवार रात लॉकर तोड़कर करीब 20 लाख रुपये चोरी कर लिए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें