फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली खुशबू के घर पहुंचे कैलाश चौधरी, दी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Jun 2025 06:31 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई, जिसमें बालोतरा क्षेत्र की होनहार बेटी खुशबू राजपुरोहित का भी दुखद निधन हो गया। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

खुशबू का पैतृक गांव अराबा स्थित आवास शोक में डूबा हुआ है। सोमवार को आयोजित शोकसभा में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि "खुशबू जैसी प्रतिभावान बेटी का इस तरह जाना पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।" शोकसभा में कल्याणपुर प्रधान श्रवणसिंह राजपुरोहित, सरपंच दोलाराम कुआ, दिलीप शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी

ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू पढ़ाई में अव्वल थी और शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद खुशबू के शव की पहचान डीएनए जांच के जरिए की गई। इसके बाद परिजन अहमदाबाद से शव गांव लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार खारा बेड़ा (जोधपुर) में संपन्न हुआ।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें