राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का असर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, 16 जनवरी से शीतलहर से कुछ राहत मिलने और 19 जनवरी से मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।