फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर में नींबू के पैसे मांगने पर युवक ने दुकानदार को पीटा, वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 29 Apr 2026 08:54 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में एक छोटी सी बात ने हिंसक रूप ले लिया। नींबू के पैसे मांगने पर एक युवक ने फल-सब्जी विक्रेता के साथ जमकर मारपीट कर दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़ित दुकानदार पप्पू लाल सैनी 2 नंबर बस स्टैंड के पास फल-फ्रूट और सब्जी की दुकान लगाते हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। कुंड रोड निवासी मोहित शर्मा उनकी दुकान पर नींबू खरीदने आया था। जब दुकानदार ने उससे नींबू के पैसे मांगे, तो वह अचानक भड़क गया और पैसे देने से इनकार कर दिया।

दुकानदार के अनुसार, आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। कुछ ही देर में उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पप्पू लाल सैनी के दोनों हाथों और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को छुड़वाया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पढ़ें- Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 52 सीआई बने DSP; सात एडीजीपी को सौंपी रेंज की कमान

पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार दुकान से उधार सब्जी लेकर गया था, लेकिन कभी पैसे नहीं चुकाए। इस बार जब उसने पैसे मांगे तो उसने हिंसा का रास्ता अपना लिया।

घटना के बाद पप्पू लाल सैनी ने जयसिंहपुरा खोर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें