फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: नाले में बही स्कॉर्पियो, ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकाला, निगम दफ्तर में धरने की चेतावनी

Mon, 01 Sep 2025 01:23 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

शहर के आमेर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाई की थड़ी से जयसिंहपुरा खोर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार बहते नाले में फंसकर बह गई। घटना के दौरान कार में सवार लोगों की जान खतरे में आ गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी सवारों को समय रहते बाहर निकाल लिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मानसून शुरू होने के बाद से इस नाले में ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। हल्की बारिश में भी पानी का तेज बहाव सड़क पर आ जाता है, जिससे वाहन और राहगीरों की जान खतरे में पड़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून का कहर, जोधपुर समेत 27 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी

ग्रामीणों ने स्पष्ट आरोप लगाया कि निगम की लापरवाही के कारण यह मार्ग मौत का जाल बन चुका है। उनका कहना है कि जब तक नाले पर पक्का पुल या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक हादसे टलना मुश्किल है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे। सोमवार को ही स्थानीय लोग कमिश्नर से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, ठोस समाधान चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें