फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: क्यूआर कोड से दर्ज होगी शिकायतें, 24 घंटे में मिलेगा समाधान; कितनी कारगर साबित होगी ये पहल?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 02 Sep 2025 03:22 PM IST

नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सशक्त बनाने के लिए तकनीकी पहल शुरू की है। इसके अंतर्गत निगम प्रशासन ने कच्ची बस्तियों, स्लम क्षेत्रों और बाजारों में घर-घर जाकर क्यूआर कोड चिपकाने का अभियान शुरू किया है। इन क्यूआर कोड्स के माध्यम से नागरिक सीधे अपनी शिकायतें, प्रश्न और फीडबैक दर्ज करा सकेंगे। यदि किसी मोहल्ले में सफाई नहीं हो रही है या हूपर वाहन समय पर नहीं पहुंच रहा है, तो नागरिक अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत शिकायत दर्ज कर पाएंगे। दर्ज की गई शिकायत का समाधान अधिकतम 24 घंटे के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। समाधान की जानकारी भी शिकायतकर्ता को समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर
निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि अब शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आसान हो गई है। इससे जहां नागरिकों को त्वरित सुविधा मिलेगी। वहीं, निगम प्रशासन को भी समस्याओं की वास्तविक जानकारी तुरंत मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें- War Exercise: थार के इन इलाकों में मिराज-2000 और सुखोई-30 की धमक, पाक में छिपे आतंकियों को दिया कड़ा संदेश

आसानी से इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे
इस अभियान को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए वी वॉइस कंपनी की आईईसी टीम और नगर निगम हेरिटेज के स्वच्छता कर्मी मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। स्लम क्षेत्रों और बाजारों में नागरिकों को क्यूआर कोड के उपयोग की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोग आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकें। यह पहल न केवल सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगी बल्कि नागरिकों की भागीदारी को भी मजबूत करेगी।
  जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए क्यूआर कोड- फोटो : credit   जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए क्यूआर कोड- फोटो : credit
ये भी पढ़ें- Jaipur News: चहल-पहल वाली सड़क जब लोगों ने देखा मगरमच्छ, तो कुछ पल के लिए उड़े होश; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
   

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें