फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का पारा चढ़ा, बीच सड़क रोकी बाइक; भरे बाजार हाई-वोल्टेज ड्रामा

Sat, 27 Jun 2026 07:45 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक निजी पारिवारिक विवाद सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। पति को दूसरी महिला के साथ बाइक पर जाते देख उसकी पत्नी ने बीच सड़क बाइक रुकवा ली। इसके बाद तीनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई।



घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कई लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते रहे। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें: Pali News: खैरवागढ़ का ऐतिहासिक फैसला, सदियों पुरानी परंपरा बदली, पहली बार बेटी बनी राजगद्दी की उत्तराधिकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने पति के दूसरी महिला के साथ होने से नाराज थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सड़क पर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में भी तीनों के बीच तीखी कहासुनी और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि पारिवारिक विवाद जब सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच जाते हैं तो वे केवल संबंधित परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी असहज स्थिति पैदा करते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें