फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, ड्यूटी से नदारद मिलीं प्रधानाचार्य

Fri, 29 Aug 2025 10:39 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को राजधानी के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आई।

सबसे पहले मंत्री सुबह 7:40 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनीपार्क पहुंचे। यहां 37 पदस्थापित शिक्षकों में से मात्र 7 ही उपस्थित मिले। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता मल्होत्रा बिना अनुमति अवकाश पर पाई गईं। प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के दौरान वरिष्ठ अध्यापिका आयशा अजीज और व्याख्याता पुष्पलता पांडे सावधान मुद्रा में खड़े होने के बजाय इधर-उधर घूमती मिलीं। इस पर मंत्री ने सक्षम अधिकारियों को इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में गंदगी और जालों की स्थिति देखकर भी मंत्री ने नाराजगी जताई।

इसके बाद मंत्री पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार पहुंचे। यहां कई शिक्षक कक्षा में मोबाइल लेकर पाए गए। मंत्री ने कहा कि पहले से ही आदेश है कि कक्षा में मोबाइल का प्रयोग वर्जित है। बावजूद इसके शिक्षकों द्वारा मोबाइल रखना अनुशासनहीनता है। मंत्री ने मोबाइल जांच फिर से शुरू करने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: SI Recruitment 2021: किरोड़ी-हनुमान भिड़े, जुबानी जंग से लेकर गाली-गलौज तक हुई, धमकी और आरोप का ऑडियो वायरल

इसके अलावा महात्मा गांधी स्कूल, गणपति नगर में 24 में से केवल 12 शिक्षक ही उपस्थित मिले। वहीं बनीपार्क स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या शर्मा स्टे लेकर नियुक्त होने के बावजूद नियमित उपस्थित नहीं होतीं।

मंत्री ने सभी मामलों की विस्तृत रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मंत्री के विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें