फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: संघ शताब्दी उत्सव में दिया कुमारी बोलीं- संस्कृति और विकास के समन्वय से ही भारत बनेगा विश्वगुरु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 01:42 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी उत्सव का आयोजन गालव नगर स्थित लक्ष्मीनारायण बस्ती में किया गया, जहां भव्य समारोह में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संघ के शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी उत्सव की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रहित में सतत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का योगदान भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण है। दिया कुमारी ने कहा कि जब देश की संस्कृति और परंपरा के साथ आधुनिक विकास का समन्वय होता है, तब राष्ट्र प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता है।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिकता, अनुशासन और एकता ही उसे विश्वगुरु बनाएगी। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में पथ-संचलन कर अनुशासन और एकता का संदेश दिया। व्यायाम-योग और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी सामूहिक ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद: बहन बनाकर शादी के लिए डाला दबाव, इस्लाम अपनाने के लिए किया प्रताड़ित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विजयदशमी उत्सव में विशेष रूप से अखिल भारतीय घुमंतू प्रमुख दुर्गादास जी, भाग संघचालक अशोक जैन एवं अशोक शर्मा ने भी मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित किया। इस अवसर पर संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले 100 वर्षों में संगठन ने समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत किया है। आज जब देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है, तब संघ की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें