फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी पर अभद्र टिप्पणी से भड़के सीएम, कांग्रेस-आरजेडी पर साधा निशाना

Fri, 29 Aug 2025 02:09 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी करके निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात को जारी वीडियो संदेश में कहा कि यह हरकत कांग्रेस-आरजेडी के चरित्र और संस्कारों को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना, यही बात इंडी गठबंधन के नेताओं को हजम नहीं हो रही। मोदीजी की माताजी ने संघर्ष और परिश्रम की पराकाष्ठा कर गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत किया और शतायु होकर देवलोक गमन किया। उनके बारे में इस तरह के अपमानजनक शब्द बोलना भारतीय संस्कृति और परंपरा का अपमान है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: RGHS फर्जी मेडिकल बिल घोटाले का मास्टरमाइंड हिरासत में, सरकारी खजाने से किया लाखों का गबन

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाने वाले कानून बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और आरजेडी के नेता महिलाओं के प्रति निकृष्ट मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इसे न केवल मोदीजी की माताजी का अपमान बताया, बल्कि भारत की मातृशक्ति का भी घोर अपमान करार दिया।

शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि जब भी चुनाव में हार सामने दिखती है तो उनके नेता अपशब्दों का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी का यह कदम इस बात का प्रमाण है कि यह गठबंधन सत्ता पाने के लिए कितना नीचे गिर सकता है। बिहार की जनता अब इनकी सच्चाई जान चुकी है और चुनाव में इन्हें जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें