फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh Weather: बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी, बारिश और ओलों ने दिलाई गर्मी से राहत

Sun, 11 May 2025 05:37 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में रविवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से इलाके में तेज आंधी चली, उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम में इस बदलाव ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी। वहीं कई जगहों पर चने के आकार के ओले गिरने की भी खबरें मिली हैं।

ये भी पढ़ें-  ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की कार का फटा टायर, हादसे में पत्नी की मौत, बेटी गंभीर

शाम को आई इस तेज आंधी ने पहले तो धूल के गुबार से आसमान ढक दिया और इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। जिले के कई गांवों और कस्बों में हल्की ओलावृष्टि देखने को मिली। बारिश से किसानों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों के अभी चावल सहित अन्य फसल बोने का समय है।

ये भी पढ़ें- रेंज ऑफिसर को ही खींच ले गया बाघ, वन कर्मियों ने पीछा किया लेकिन नहीं बचा पाए जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, लेकिन आज की बारिश और ओलों ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश और हवाओं का दौर जारी रह सकता है। गर्मी से जूझ रहे आमजन के लिए यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें