फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनुमानगढ़ के टिब्बी में विरोध प्रदर्शन जारी, कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री के खिलाफ किसानों और स्थानीय लोगों का विरोध लगातार जारी है। पुलिस ने इस मामले में 107 लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर गोली चलाई, और इसके सबूत के तौर पर उन्होंने गुरुद्वारे सिंह सभा में मिले गोली के खोल भी दिखाए। स्थिति से भयभीत कई परिवार अपने घरों पर ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं, जबकि कुछ लोग गुरुद्वारा सिंह सभा में शरण लिए हुए हैं। गुरुवार को किसानों के साथ हुई दो चरणों की बातचीत बेनतीजा रही। एडीजी वी.के. सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को हालात पूरी तरह सामान्य थे, लेकिन बाहरी तत्वों ने आकर तनाव को भड़काया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें