फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पीलीबंगा नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा के रणवीर डेलू की जीत, बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस को झटका

Mon, 16 Jun 2025 04:44 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सोमवार को भाजपा के उम्मीदवार रणवीर डेलू ने कांग्रेस प्रत्याशी शारदा पूनिया को हराकर बड़ी जीत हासिल की। डेलू को कुल 22 वोट मिले, जबकि पूनिया केवल 12 वोटों पर ही सिमट गईं। कुल 34 मतों की गिनती हुई और डेलू ने 10 वोटों के अंतर से यह चुनाव अपने नाम किया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि पीलीबंगा नगर पालिका बोर्ड में कांग्रेस का बहुमत है, इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी की जीत ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। इससे पहले पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा के हरजिंद्र सिंह मनोनीत रूप में कार्यरत थे।

मोची गुट की बल्ले-बल्ले, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रणवीर डेलू पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची गुट से ताल्लुक रखते हैं। उनकी जीत से मोची खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और डेलू समर्थकों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, रंग-गुलाल लगाकर और नाच-गाकर खुशी जाहिर की।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान पुलिस का चाक-चौबंद बंदोबस्त रहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी ने मतदान स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अमिता बिश्नोई ने रणवीर डेलू को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा नेता कुलदीप गोस्वामी, नितेश मोची, गोपीराम रेगर, गौतम बंसल और नत्थू बगड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व डेलू समर्थक मौजूद रहे।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें