फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में ऐच्छिक ब्लैक आउट की अपील,जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Thu, 08 May 2025 08:08 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हनुमानगढ़

वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर काना राम ने जिलेवासियों से ऐच्छिक ब्लैकआउट को लेकर अपील जारी की है। जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के व्यापक हित में जिलेवासी रात्रिकालीन समय में सभी अनावश्यक रोशनी वाले उपकरणों को बंद रखें। उन्होंने विशेष रूप से शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक घरों की सभी लाइटें बुझाए रखने का अनुरोध किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि यह कदम संभावित अनिवार्य ब्लैकआउट के दौरान ज्यादा प्रभावशाली साबित होगा।

ये भी पढ़ें-राजस्थान के तीन सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले नाकाम, प्रदेश में हाईअलर्ट; ब्लैकआउट घोषित
उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर ही कुछ समय के लिए रोशनी का उपयोग करें। जब तक अगला आदेश जारी नहीं होता, तब तक अनावश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग पूरी तरह से टालें। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध गतिविधियां, अवांछित सूचना के लिए तत्काल जिला नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के नंबर 01552-260299 पर संपर्क करें।  जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आमजन की सजगता और सहयोग से ही हर संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सकता है। वहीं जिला कलेक्टर कानाराम ने बुधवार रात को हुए ब्लैक आउट में जिले की जनता के द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करने हुए आमजन का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें