फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: 15 करोड़ की हेरोइन और विदेशी हथियारों के साथ दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

Video Updated Fri, 05 Dec 2025 10:57 AM IST

हनुमानगढ़ में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को धर-दबोचा है। आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि हेरोइन और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाए गए थे और विदेशी हैंडलर इन तस्करों को लगातार डायरेक्शन दे रहे थे। बुधवार देर रात संगरिया थाना क्षेत्र के रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दोनों आरोपियों के बैग से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो विदेशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें