फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग बढ़ी

Wed, 23 Nov 2022 05:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस आलाकमान फंसता नजर आ रहा है। इसके कई कारण भी सामने आ रहे हैं। पहला- गहलोत गुट के बगावती तेवर दिखाने के बाद भी अब तक नोटिस दिए गए तीन नेताओं पर कार्रवाई नहीं की है। इससे नाराज होकर राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। वहीं, दूसरी तरफ सचिन पायलट के मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से कांग्रेस गुर्जर समाज के निशाने पर है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तक को रोकने की धमकी दे चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने साफ कर दिया कि अगर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता तो गुर्जर समाज भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करेगा। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी सचिन पायलट को सीएम कब बनाएंगे इस सवाल के जवाब के साथ राजस्थान आएं, वर्ना उनकी भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में विरोध किया जाएगा।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें