फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: क्या मुरारीलाल मीणा के परिवार में जाएगा कांग्रेस का टिकट? आलाकमान करेगा अंतिम फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Updated Sun, 20 Oct 2024 09:15 AM IST

सार

दौसा विधानसभा उपचुनाव का कांग्रेस टिकट दौसा सांसद के इर्द गिर रही घूमता हुआ नजर आ रहा है यही कारण है कि आज दौसा में कांग्रेस के टिकट चाहने वालों की कतर तो लंबी थी लेकिन सभी के मन में एक ही बात थी कि यह टिकट संसद के परिवार में ही जाएगा जिसका जवाब खुद ऑब्जर्वर भी नहीं दे पाए ।


विस्तार

कहते हैं ना की राजनीति का ऊंट कब और किस समय किस करवट बैठ जाए ऊंट के बैठने से पहले पता नहीं चलता बस वही हाल दौसा में कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवार के टिकट का होता हुआ नजर आ रहा है आज दौसा में कांग्रेस के कई नेता आब्जर्वर के रूप में दौसा आए थे जिन्होंने टिकट चाहने वालों के बायोडाटा इकट्ठा किया ।

इधर इस दौरान बड़ी बात यह भी रही कि कांग्रेस के 4 नेताओं का पैनल आज दौसा पहुंचा था जहां उन्हें विधानसभा का कांग्रेस टिकट चाहने वालों का बायोडाटा लेना था लेकिन मीडिया के सवाल पर सारे नेता एक राय होते दिखे कि यह क्षेत्र एसटी और एसटी बाहुल्य क्षेत्र है हालांकि उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट नहीं किया कि हम जनरल को टिकट नहीं देंगे लेकिन उनका फोकस इस बात से भी नहीं है पाया कि दौसा में कांग्रेस का टिकट मुरारी लाल मीणा के परिवार को नहीं मिलेगा ।

इधर कांग्रेस का विधानसभा उपचुनाव दौसा के लिए टिकट चाहने वाले लोग अपना अपना बायोडाटा ऑब्जर्वर्ष को दे तो आए लेकिन उनको जब टटोला गया तो उनके मन में एक ही सवाल था की पर्ची तो दे दिया लेकिन टिकट नहीं मिलेगा यह तो उन लोगों को भी पता है जो अपना बायोडाटा टिकट के लिए देकर आए हैं । जबकि जिस दिन से दौसा विधानसभा सीट खाली हुई है उसे दिन से कांग्रेसियों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा था कि शायद अबकी बार विधानसभा टिकट हम लोगों के बीच में आएगा लेकिन अब तमाम कैंडिडेट को एक ही गणित का सामना करना पड़ा है कि आखिर ऑब्जर्वर दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा के परिवार में टिकट नहीं देने की बात पर मुहर क्यों नहीं लगा रहे ।

विधायक रफीक खान ने तो यहां तक भी कह दिया कि जीतने के लिए हमें कुछ भी करना पड़े हम करेंगे रही बात टिकट की तो हम सारी बातों पर मंथन करके और जीत उम्मीदवार को टिकट देंगे लेकिन वह भी यह नहीं कह पाए कि यहां सामान्य सीट होने के बावजूद सामान्य उम्मीदवार को टिकट देने की वह भी पैरवी करेंगे ।

इधर कांग्रेस के नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने तो स्पष्ट ही कह दिया कि ST sc मतदाता यहां अधिक है और पिछले कई वर्षों से यहां यही लोग जीतते आ रहे हैं तो उनका इशारा तो स्पष्ट हो गया कि यहां टिकट ST और sc के व्यक्ति को ही मिलेगा हालांकि बातों ही बातों में पुष्पेंद्र भारद्वाज ने यह भी कह दिया कि ऐसा नहीं है यहां कोई जनरल व्यक्ति नहीं जीत हो जीता था लेकिन हम भी सभी बातों पर विचार करेंगे ।

इधर पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने कहा कि हम लोग केवल यह लोगों के बायोडाटा लेने आए हैं आलाकमान जिसको टिकट देगी उसके साथ सभी लोग मिलकर चुनाव का काम करेंगे और चुनाव जीतेंगे ।

इधर मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में पूनम पासवान ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि जितने भी लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं वह सब लोग दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा के द्वारा फाइनल किए हुए टिकट पर सहमति जता रहे हैं
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें