फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: संदिग्ध अवस्था में मिलने पर बेरहमी से पीटकर की थी युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Sat, 07 Sep 2024 10:20 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

जिले की मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने सड़क पर अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि घर में संदिग्ध हालत में मिलने पर आरोपियों ने युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके 1 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 21 हाईवे के लिंक रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसे बेरहमी से पीटा गया था। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने पहले ही पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मामले की छानबीन करते हुए घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर आरोपी राजेंद्र मीना के घर पर पहुंची, जहां पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। इसके बाद घर की तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के साथ मारपीट करने के साक्ष्य मिले, जिसके बाद एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंची और पुख्ता सबूत जुटाए। सख्ती से पूछताछ किए जाने के बाद आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली और वारदात में और भी लोगों के शामिल होने की बात बताई, जिस पर पुलिस अब जांच आगे बढ़ा रही है।

युवक की हत्या के मामले में मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने राजेंद्र मीना, छोटेलाल निवासी पाड़ली और रामावतार मीना निवासी तालचिड़ा नादौती को हिरासत में लेकर 3 दिन का रिमांड भी लिया है। पुलिस अब भी मृतक की शिनाख्त के लिए उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के सभी थानों में फोटो भेजकर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें