फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: तरूण ने दौसा का बढ़ाया मान, बास्केटबॉल में जीता गोल्ड मेडल; चुने गए मैच ऑफ द टूर्नामेंट

Thu, 13 Feb 2025 07:32 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के बांदीकुई शहर के तरुण यादव ने बास्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर शहर और जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित NBA नेशनल टूर्नामेंट में दिल्ली की टीम की ओर से खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता और फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता। तरुण यादव ने NBA नेशनल टूर्नामेंट में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मैच में महाराष्ट्र को 29-18 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। उन्हें 1 लाख रुपये का चेक, गोल्ड बास्केटबॉल गोल्ड का सिक्का और गोल्डन रिंग इनाम के रूप में मिले। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। तरुण के पिता महेश चंद यादव बांदीकुई के वार्ड 24 के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इस जीत के बाद दौसा जिला बास्केटबॉल संघ ने उन्हें बधाई दी। अब तरुण यादव का नाम भारतीय बास्केटबॉल टीम के कैंप में घोषित किया गया है, जिससे उन्होंने एक बार फिर बास्केटबॉल के जरिए दौसा का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें