फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: जिले में फिर पैंथर का आतंक, बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 01 Feb 2025 09:35 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा में फिर पैंथर का मूवमेंट से इलाके में दहशत फैल गई है। जिसके बाद गावं में पैंथर के पगमार्क मिले जहा एक बछड़े को भी पैथर ने अपना शिकार बनाया है। दौसा जिले मे बीते दिनों अलग अलग जगहों में पैंथर के मूवमेंट की खबर सामने आई थी।

ताजा मामला दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहर खोहरा गांव में लगातार बढ़ रहे पैंथर के मूवमेंट से ग्रामीणों दहशत फैली है। उधर मेहंदीपुर बालाजी इलाके में पैंथर की दहशत के चलते ग्रामीण अब घरों में कैद होने लगे हैं और बाहर निकलने पर अपने आपको डरा साहमा महसूस करते है। गांव वासियों की माने तो यहां के लोगों ने कई बार वनविभाग के अधिकारी ग्रामीणों की समस्या को लेकर अनजान बने बैठे हैं। और अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।

इधर बीती देर रात पैंथर ने घर में बंधे एक बछड़े को अपना शिकार बनाया है। जिसके चलते ग्रामीण ने वन विभाग के अधिकारियों से पैंथर को पकड़ने की मांग को तेज कर दिया है। मेहंदीपुर बालाजी वन नाका क्षेत्र में नाहरखोहरा गांव में दिनों-दिन पैंथर का मूवमेंट खतरा बढ़ रहा है। पैंथर शिकार की तलाश में गांव आबादी वाले इलाकों में घुस गया। पैंथर ने एक घर के बाड़े में बंधे बछड़े को अपना शिकार बना लिया, और बछड़े को उठा कर ले गया।

ग्रामीण जब सुबह जगे तो उनको घरों बाहर के खून के निशान मिले तो पता चला। अब गांववासी भयभीत है। गांव की महिला संतरा देवी की माने तो सुबह जब वो उठी तो घर के बाहर खून बिखरा हुआ मिला। तो उसने परिवार के और सदस्यों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर के पास बाड़े में जाकर देखा तो एक बछड़ा गायब मिला।

घर के समीप कई जगहों पर पैंथर के पगमार्क दिखने इसके बाद पैंथर के द्वारा बछड़े का शिकार करने की बात सामने आई थी लोगों का कहना कि कई बार पैंथर घर की छत पर पहुंच जाता है। जिससे भय के साए में रहकर रात गुजारनी को मजबूर है। वन विभाग के अधिकारी इस मामले मे अभी बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पैंथर घरों में घुसकर पालतू पशुओं पर हमला करने की घटना लगातार बढ़ रही है। शायद वन विभाग का इस मामले ध्यान नहीं है । कार्यवाहक दौसा डीएफओ संजय भांदू का कहना मामले की जानकारी मिली है स्टाफ को उचित कार्यवाई के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें