फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बस ट्रक से टकराई, कोहरे के कारण हादसा; दो दर्जन यात्री घायल

Thu, 02 Jan 2025 10:19 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा एक्सप्रेस हाईवे पर बस और ट्रेलर की भिड़ंत में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस उज्जैन से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 6:00 बजे हुआ, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नांगल राजावतान के नजदीक पिलर नंबर 198 के पास लाडली का बास गांव के पास एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। 

नांगल राजावतान की डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। उज्जैन की तरफ से आ रही वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से 12 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया।

बस में सवार घायल बृजमोहन और उमेर खान ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय वह लोग नींद में थे। बृजमोहन ने बताया कि वह उज्जैन दर्शन करके दिल्ली लौट रहे थे। अचानक झटका लगा तो पता लगा कि बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद जैसे तैसे यात्री बस के पीछे के दरवाजे से बाहर निकले। घायलों को उपचार के लिए दौसा के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से 12 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें