फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: कांग्रेस से झूठी पार्टी वर्ल्ड में कोई नहीं है, दौसा में पत्रकार वार्ता में बोले मदन दिलावर

Tue, 05 Nov 2024 10:22 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

भाजपा नेता और मंत्री मदन दिलावर और जवाहरसिंह बेढम ने आज दौसा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा आए दिन ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि उनकी बौखलाहट को दिखाती है। पुरानी कहावत है, खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे...?

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जब कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के खिलाफ बोलने को कुछ नहीं है तो ऐसे में डोटासरा झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को उपचुनाव में बरगलाना चाहते हैं लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि उनके काले कारनामों की छाया जनता को अब भी याद है और उपचुनाव में जनता उनकी झूठी और अनर्गल बातों का करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के शासन में कांग्रेस ने जिस बेरहमी से प्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार किया है, वह इतिहास में दर्ज होने लायक है। इन्होंने बेरोजगारों को भर्ती के नाम पर इतना ठगा है, जिसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। भर्ती परीक्षा के पेपर बेचकर इन्होंने अपने दलालों के जरिए कमाई की और अब उपचुनाव को देखकर जनता को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा सरकार पर मनमाने झूठे आरोप लगा रहे हैं। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस से झूठी पार्टी वर्ल्ड में कोई नहीं है, जो आंखों पर पट्टी बांधकर घूम रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा ही जीत दर्ज करेगी।

गौरतलब है कि चुनावों की तारीख नजदीक आते-आते अब दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों मैदान में उतार दिया है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को दौसा के जयपुर रोड स्थित एक होटल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें