फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दौसा में एसीबी की कार्रवाई, हेड कांस्टेबल दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 08:16 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर इकाई ने गुरुवार को दौसा में एक ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मानपुर थाने का हेड कांस्टेबल अजीत सिंह जाटव परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी जयपुर को दी। टीम ने रिश्वत की सूचना की पुष्टि करते हुए ट्रैप की योजना बनाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मानपुर थाना हेड कांस्टेबल अजीत सिंह जाटव 10 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इधर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में हल्की धाराएं लगाने एवं मुलजिमों का नाम काटने की एवज 20 हजार रुपये मांग रहा था, क्योंकि आरोपी अनुसंधान अधिकारी अजीत सिंह हेड कांस्टेबल ही था। 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर लगातार परेशान किया जा रहा है।

उधर परिवादी की शिकायत पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कुमार-II के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। उसके बाद आज उप अधीक्षक पुलिस विजय सिंह की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत सिंह हेड कानिस्टेबल को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी हेड कांस्टेबल द्वारा शिकायत से पहले ही सात हजार रुपये और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी तीन हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी जयपुर आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें