फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : दबंगई दिखाने के लिए लगा रहे थे स्कूल-कॉलेज और बाजारों के चक्कर, पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया

Fri, 06 Sep 2024 10:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा पुलिस ने लोटवाड़ा गांव में हुड़दंग मचाने वाले ओमप्रकाश मीना, चित्रांश सैनी, अजित सिंह और राजेश को BNSS की विभिन्न धाराओं मे गिरफ्तार किया है। इनमें से से राजेश उर्फ राजा सतावन पर पूर्व में भी दबंगई दिखाने व लोगों में भय व्याप्त कर उन पर रौब जमाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी आरजे 29 सीबी 9381 कोई वारदात करने की फिराक में स्कूल-कॉलेज व लोटवाड़ा बाजार में बार-बार चक्कर काट रहे हैं। जिस पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह अपने जाप्ते समेत प्राइवेट वाहन से रवाना होकर लोटवाड़ा पहुंचे और गांव में घूमकर तलाशी की और गाड़ी को रोककर बदमाशों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और मामला संदिग्ध पाए जाने पर बदमाशों को धारा 126,170 BNSS में हिरासत में लिया गया और साथ ही बिना कागजात की गाड़ी भी जब्त की। अब बैजूपाड़ा थाना पुलिस बदमाशों की जांच-पड़ताल में जुटी है।
  दबंगई दिखाने वाले बदमाश पहुंचे हवालात - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें