फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: साइबर ठगी का पर्दाफाश, शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर नगदी की बरामद

Tue, 07 Jan 2025 10:28 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिला पुलिस ने साइबर ठगों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग के पास मिले मोबाइल नंबर व बैंक खातों पर देशभर में 77 मुकदमे दर्ज है। इस साइबर ठग के पास एटीएम और चेकबुक का जखीरा भी बरामद किया गया है। 

दौसा पुलिस अधीक्षक रजिता शर्मा ने बताया कि लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा एंटी वायरस अभियान के तहत एक साइबर ठग को  गिरफ्तार किया है। बता दें कि दौसा में साइबर क्राइम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई एवं विशेष अमियान एंटी वायरस के तहत जिला दौसा की साइबर सेल को इंडियन साइबर क्राइम द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुईं थी कि एक साइबर अपराधी जिला दौसा के लालसोट थाना इलाके में रहकर साइबर ठगी कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस थाना लालसोट पर एक संयुक्त टीम का गठन कर एंटी वायरस के तहत साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर मामला दर्ज किया गया था।

इधर अभियुक्त जिला दौसा व इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को पैसों का लालच देकर अलग अलग बैंकों में खाता खुलवाता और साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने के लिए इन बैंक खातों का उपयोग करता था। यह बदमाश इतना शातिर है कि साइबर ठगी की राशि से अलग-अलग क्रिप्टो करेंसी प्लेटफोर्म के माध्यम से USDT और क्रिप्टो कॉइन खरीद कर अपने आसपास के इलाके में अनाधिकृत रूप से USDT और क्रिप्टो कॉइन बेचकर नगद राशि प्राप्त करता था।

पकड़े जाने के बाद पुलिस को इस शातिर बदमाश के कब्जे से 97 एटीएम कार्ड, 23 मोबाइल फोन, 31 सिम कार्ड, 44 बैंक पासबुक, 7 बैंक चेकबुक, कई बैंक खाते मोबाइल में लॉगिन, 37 बैंक खाते व 95 हजार रुपये नगद मिली है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें