कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले ही राज्य की कांग्रेस में मचा सियासी घमासान और तेज होता जा रहा है, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजस्थान कांग्रेस में चल रही सियासी उठापटक के बीच विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिसके बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई इस मुलाकात में मंत्री लालचंद कटारिया, मंत्री राजेंद्र यादव और मंत्री उदयलाल आंजना के साथ ही विधायक रोहित बोहरा भी साथ थे। सीपी जोशी और उनके करीबी मंत्री व विधायकों की राहुल गांधी से मुलाकात के सियासी मायने हैं क्या है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में हलचलें तेज हो गई है।