राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में एक शख्स की अखबार पढ़ते-पढ़ते मौत हो गई। वह डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया और एक मिनट में ही उसकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। बालोतरा के पचपदरा निवासी 61 साल के दिलीप कुमार मदाणी कपड़ा व्यापारी थे। वे सूरत में रहकर ही व्यापार करते थे। 4 नवंबर को दिलीप कुमार मदाणी बाड़मेर आए हुए थे। अगले दिन 5 नवंबर को उन्हें दांत में दर्द हुआ। सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर के पहुंचे। क्लीनिक के वेटिंग रूम में बैठकर वह अखबार पढ़ रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे नीचे गिर गए। वहां मौजूद रिसेप्शन पर बैठी युवती दौड़ कर व्यापारी के पास पहुंची और उन्हें संभाला। क्लीनिक के अंदर से डॉक्टर और अन्य लोग भी निकले। जिसके बाद उन्हें बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।